किशनगंज, मार्च 24 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता सोमवार की सुबह ठाकुरगंज पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब से लदा एक वाहन जप्त किया है। यह कार्रवाई सोमवार को ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद अहमद अशरफी के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर नुनिया टांडी पुल के समीप चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार सुबह करीब 10:45 बजे एक संदिग्ध काले रंग की फोर्ड कंपनी की कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांड की 55.87 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में विभिन्न विदेशी ब्रांड की शराब जप्त की गई है। सभी बोतल पर फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल अंकित पाई गईं। कुल मिलाकर करीब 55.87 लीटर विदेशी शराब जप्त की गई।पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवा...