गुमला, मई 8 -- गुमला। जिला मुख्यालय स्थित थाना चौक पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सदर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे करीब 20 बाइक चालकों को पुलिस ने पकड़ा।जांच के क्रम में पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। अचानक चलाए गए इस अभियान से थाना चौक पर कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे हल्की भीड़भाड़ की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले दो दर्जन वाहनों से 25 हजार जुर्माना वसूला यह भी पढ़ें- करपी थाना के पास चला रोको-टोको अभियान यह भी पढ़ें- करपी थाना के पास चला रोको-टोको अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...