लखीसराय, मार्च 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शनिवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया। सूर्यगढ़ा अंचल निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान गश्ती, ओडी और डायल-112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की भी जांच की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से ड्यूटी से संबंधित आवश्यक जानकारी ली और उन्हें सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने कई संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.