मधुबनी, मार्च 11 -- झंझारपुर/मधेपुर। भेजा थाना पुलिस ने सोमवार देर रात वाहन जांच के दौरान एक नाबालिग के पास से लोडेड देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि नाबालिग को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण पदाधिकारी के सुपुर्द किया गया है। पुलिस के अनुसार रात करीब 1:45 बजे खरीक चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक आती दिखी। पुलिस को देखकर चालक ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने दोनों को पकड़ लिया। बाइक पर दो लोग सवार थे, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल था। तलाशी लेने पर नाबालिग के कमर से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि हथियार बाइक चला रहे युवक ललन कुमार यादव (24) का है, जो थाना क्षेत्र के नीमा गांव के वार्ड-15 निवासी गुलाई यादव का पु...