सहरसा, अप्रैल 30 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों द्वारा वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत बरनवाल , अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक तथा सभी प्रवर्तन पदाधिकारी शामिल रहे। जांच के दौरान मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा, कार तथा पिकअप वाहनों की सघन जांच की गई। वाहन चालकों के अनुज्ञापत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र तथा फिटनेस प्रमाणपत्र का विशेष रूप से सत्यापन किया गया। अभियान में सिमरी बख्तियारपुर मे मोटरसाइकिल, आटोरिक्सा,ई रिक्सा पिकअप, टैक्टर वाहनो पर कुल 2 लाख 35 हजार रुपये का अर्थदण्ड शमन किया गया। डीटीओ ने बताया कि यह अभियान यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.