पूर्णिया, मई 12 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी चौक पर सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपितों में एक पूर्व उप प्रमुख का पुत्र भी शामिल है जो पहले भी कई बार जेल जा चुका है। जानकारी के अनुसार, सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे केनगर पुलिस झुन्नी चौक के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक अर्बन-5 बाइक संख्या बीआर 11 बीएल 1924 पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे। यह भी पढ़ें- वाहन जांच में दो युवक हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार संदेह होने पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से एक पिस्टल एवं छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.