पूर्णिया, जून 10 -- रूपौली, एक संवाददाता। मोहनपुर पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान विजय लालगंज पंचायत में कार्रवाई करते हुए छह लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान शराब ढोने में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त कर ली गई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने संदिग्ध वाहन की तलाशी ली, जिसमें देसी शराब बरामद हुई। मामले में अकबरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गिरधर वार्ड संख्या-7 निवासी छठु मंडल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- कटिहार: तेलता थाना पुलिस ने 19.185 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर दबोचा वहीं जब्त शराब और बाइक को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...