जमशेदपुर, मार्च 3 -- जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक गोलचक्कर के पास मंगलवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन की ओर से आ रही स्कूटी को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक भागने का प्रयास करने लगा। इस पर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर शमशाद आलम ने दौड़कर स्कूटी को पकड़ लिया।जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस मांगने पर शराब की गंध आने से पुलिस को संदेह हुआ। तलाशी लेने पर स्कूटी से बोरे और गैलन में रखी करीब 70 से 80 लीटर देसी शराब बरामद की गई। एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि रवि कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने स्कूटी जब्त कर आरोपी व जब्त सामान को संबंधित थाना को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.