खगडि़या, मार्च 8 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार के निर्देश पर शनिवार की दोपहर स्लुईस गेट से पश्चिम 14 नंबर सड़क (बांध) पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में एसआई रिंशु कुमार के नेतृत्व में तैनात पुलिस को देखते ही तस्कर अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब लावारिस छोड़ी गई बाइक और उसके साथ रखे झोले की तलाशी ली तो उसमें से कुल 35 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब में 375 एमएल की बोतलें शामिल थीं। पुलिस ने शराब और बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराब माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। फिलहाल फरार तस्कर की पहचान की जा रही है और उसके वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.