औरंगाबाद, मार्च 5 -- नवीनगर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता बुधवार को नवीनगर-जपला मुख्य पथ पर मुरत बिगहा गांव के पास मिली। जानकारी के अनुसार पुलिस यहां नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के कजराईन गांव निवासी दीपक कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बरामद अंग्रेजी शराब और बाइक को जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.