सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- पुपरी। पुपरी मद्य निषेध थाना पुलिस द्वारा निर्माणाधीन फोरलेन मिथिला रिसोर्ट के समीप वाहन जांच के क्रम में बाइक सवार तस्कर को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर दरभंगा जिला के लोरिका गांव निवासी लखिन्द्र सहनी के पुत्र अखलेश सहनी का तलासी लेने पर उंसके पास से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। इस सम्बंध में एएसआई मनीषा कुमारी के द्वारा थाने में एफआईआर कराई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर अखलेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.