वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ बदमाश धराया
मोतिहारी, जून 29 -- मोतिहारी। जिले में लगातार वाहन जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद की जा रही है। इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश थाना क्षेत्र के सिरसा गांव का निवासी रामहरी कुमार है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ रामहरी कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जांच के दौरान बरामद बाइक सुगौली थाना क्षेत्र से चोरी की मिली। यह भी पढ़ें- कचहरी गेट के सामने खड़ी बाइक की चोरी सुगौली थाना क्षेत्र के सुगौली बाजार से 19 जनवरी 2023 को उक्त बाइक की चोरी हुई थी। मामले में मझौलिया के सेनुवरिया गांव निवासी रजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.