चतरा, मई 23 -- मयुरहंड प्रतिनिधि। मयूरहंड थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की एक बाईक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में मयूरहंड थाना क्षेत्र के हर्ष कुमार विश्वकर्मा व श्याम कुमार है। थाना प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय बेलखोरी इलाके में गश्ती अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सुनसान स्थान पर दो युवक एक मोटरसाइकिल के साथ बैठे नजर आए। संदिग्ध परिस्थिति को देखते जब पुलिस टीम वहां पहूंची तो दोनों युवक तालाब की ओर भागने लगे। दोनों का पीछा कर पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि वे उक्त मोटरसाइकिल को हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्ग...