जहानाबाद, अप्रैल 8 -- करपी, निज संवाददाता। शहर तेलपा थाना क्षेत्र में बुधवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए देसी शराब की खेप बरामद की। थाना मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के क्रम में एक संदिग्ध कार से करीब 40 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना के प्रवेश द्वार पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान देवकुंड की ओर से आ रही उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कार चालक बेलखारा गांव निवासी राकेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, शराब परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया ...