वाहन जांच के दौरान ऑल्टो कार से 50 किलो गांजा बरामद, चालक फरार
सुपौल, सितम्बर 5 -- किशनपुर, एक संवाददाता थाना पुलिस ने शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक उजले रंग की ऑल्टो कार से 50 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस को देखते ही कार चालक वाहन सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गांजा समेत कार को जब्त कर लिया है। मामले में वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरायगढ़ की ओर से सुपौल की तरफ एक उजले रंग की कार में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एसआई लक्ष्मण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने शुक्रवार को सुहागपुर पेट्रोल पंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.