समस्तीपुर, मई 18 -- मोहनपुर, एसं। थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसएच-122बी पर हुलासी पुल के निकट चलाए गए इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट व आवश्यक कागजात के अभाव तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान उन्होंने बताया कि क्षेत्र ...