सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देशा पर डीटीओ संजय कुमार बखला के नेतृत्व में टी. टांगर के बोलवा मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस क्रम में कुल तीन वाहनों को जब्त किया गया। साथ ही पांच वाहनों से कुल 49,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान वाहनों के कागजात, फिटनेस, बीमा, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की। अभियान के दौरान जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी एवं पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...