पाकुड़, अप्रैल 2 -- पाकुड़। जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए नगर में पार्क के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। जांच के दौरान दोपहिया के दस्तावेजों और हेलमेट की गहनता से जांच की गई। नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 27 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इन वाहनों से कुल Rs.36,650 की जुर्माना राशि मौके पर वसूल की गई। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के औचक निरीक्षण और जांच अभियान जारी रहेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.