जहानाबाद, जून 3 -- मेहंदिया निज संवाददाता। कलेर पुलिस द्वारा मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के कलेर बाजार स्थित मुख्य सोन नहर पुल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जांच अभियान के दौरान करीब चार दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन पंजीकरण एवं अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहन चालकों से कुल 14,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- वाहन जांच अभियान में 14,500 रुपये वसूला गया जुर्माना थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्य...