औरंगाबाद, जून 4 -- बिना रजिस्ट्रेशन और नाबालिग के द्वारा चलाए जा रहे ई रिक्शा को लेकर गुरुवार को वृहद पैमाने पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। डीटीओ सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में औरंगाबाद के रमेश चौक के समीप विशेष रूप से जांच अभियान चलाया गया।

जांच अभियान इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले, नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियां और नाबालिग के द्वारा वाहन चलाने की विरुद्ध विशेष रूप से जांच की गई।

जब्त वाहन बगैर रजिस्ट्रेशन और नाबालिग के द्वारा परिचालित किए जा रहे 12 ई रिक्शा को जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने के मामले में बाइकों को भी जब्त किया गया।

जुर्माना जब्त वाहनों के विरुद्ध 47 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ई-रिक्शा का परिचालन नाबालिग के द्वारा किया ...