वाहन जांच अभियान में 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला
छपरा, जून 3 -- एकमा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर स्थित एकमा थाना के समीप बुधवार की शाम वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष राम बालक यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच की गई। इस दौरान आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान विभिन्न नियमों के उल्लंघन के आरोप में आधा दर्जन वाहनों से करीब 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से सभी आवश्यक कागजात साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.