बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- फोटो : शेखपुरा डीटीओ : चेवाड़ा में वाहन जांच अभियान में शामिल डीटीओ बेबी कुमारी व अन्य। चेवाड़ा, निज संवाददाता। एनएच 333 सिकंदरा मार्ग नगर थाना के पास जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दर्जनों वाहनों के चालकों से एक लाख 60 हजार जुर्माना वसूला। डीटीओ के इस अभियान से इलाके में वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि परिवहण नियमों का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना लिया जाएगा। लोगों से यातायात निमयों का पालन करने की अपील की है। कहा कि यह चालकों की सुरक्षा के लिए है। इसे नजरअंदाज न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...