जहानाबाद, जून 18 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर थाना पुलिस द्वारा बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के मुख्य सोन नहर पथ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल आठ छोटी-बड़ी गाड़ियों से 13 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को चलाए गए अभियान के दौरान बिना आवश्यक कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच की गई। जांच के क्रम में आठ वाहनों से कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच अभियान शुर...