जमुई, फरवरी 9 -- चकाई, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चिहरा एवं बिचकोड़वा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चिहरा थानाध्यक्ष रिंकू रजक ने बताया कि चकाई-गिरीडीह मुख्य मार्ग स्थित दुम्मा मोड़ के पास अवर निरीक्षक रश्मि प्रभा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्त्रम में दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं डिक्की की तलाशी ली गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से चार हजार रुपये जुर्माना प्राप्त किया गया। वहीं बिचकोड़वा पुलिस ने सरौन-बक्सिला मुख्य मार्ग में रंगनिया मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि कागजातों की कमी और बिना हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.