गुमला, अप्रैल 11 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला परिवहन विभाग इन दिनों ट्रैफिक नियमों के अनुपालन को लेकर सख्त नजर आ रहा है। शनिवार को डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में सीलम बाईपास के समीप चलाए गए विशेष जांच अभियान में 5.05 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।अभियान के दौरान वाहनों के कागजात, फिटनेस, ओवरलोडिंग और ड्राइविंग नियमों की गहन जांच की गई। डीटीओ ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।जांच के दौरान बड़े वाहनों की क्षमता के अनुरूप लोडिंग, तेज रफ्तार और ध्वनि प्रदूषण पर विशेष नजर रखी गई। मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई,जो राहगीरों, खासकर बुजुर्गों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.