लातेहार, जून 8 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ थाना पुलिस ने सोमवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और दस्तावेज न होने पर पांच ट्रैक्टरों को जब्त किए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच के दौरान इन ट्रैक्टरों के चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि सड़क हादसे पर रोक और लोगों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि सभी जरूरी कागजात साथ रखें और नियमों का पालन कर ही वाहन चलाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...