मोतिहारी, अप्रैल 24 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के छपवा हरसिद्धि मार्ग में कोबया पुल के समीप पुलिस ने जिला पुलिस के निर्देश पर सघन बाइक जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एसआई रामबाबू यादव ने किया। इस दौरान गुजरने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जांच के दौरान दो दर्जन से अधिक बाइकों की जांच की गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान काटा गया। अधिकांश चालान बिना हेलमेट चलने वाले बाइक सवारों के खिलाफ किए गए। पुलिस ने लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाना खतरनाक है और नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही वाहन चालकों को जरूरी कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस साथ रखने की सलाह दी गई।थानाध्यक्ष ने कहा कि सड़क सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.