सासाराम, मई 17 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार आरोपित के पास से चोरी की पैशन प्रो बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दलेलगंज निवासी दिनेश कुमार के रूप में की गई है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...