वाहन जांच अभियान में चोरी की दो बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जून 29 -- नूंह, सरसमल। जिले में चल रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक बाइक पुन्हाना से चोरी हुई थी, जबकि दूसरी दिल्ली से चोरी की गई थी। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि 27 जून को आकाश ने मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी अन्सार उर्फ अंसी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। एक अन्य मामले में एवीटी स्टाफ रोजकामेव ने वाहन जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ अखलाक को पकड़ा। चेसिस और इंजन नंबर की जांच में पता चला कि यह बाइक चोरी की है। यह मामला दिल्ली के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.