बोकारो, अप्रैल 7 -- तेनुघाट। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर तेनुघाट ओपी थाना क्षेत्र के समीप ट्रैफिक पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दल का नेतृत्व ट्रैफिक पुलिस के एसआई अर्जुन महतो ने किया। ट्रैफिक पुलिस के शारदा पांडे, प्रवीण सिंह व संजय पांडे शामिल रहे। टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान कुल 11 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया। चालान किए गए वाहनों में दोपहिया और चार पहिया दोनों तरह के वाहन शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...