गिरडीह, फरवरी 5 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना परिसर के समीप बुधवार को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गांडेय पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर हेलमेट पहनकर चलने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी में बैठने की बात कही। वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर वाहन चलाने की बात कही। मौके पर गांडेय थाना के कई जवान और एएसआई उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.