अयोध्या, मई 26 -- अयोध्या, संवाददाता। सिविल लाइन पेट्रोल पम्प के पास पिकअप द्वारा एक्सीडेंट करने व भागने से रोकने पर वाहन चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप एक एडवोकेट ने लगाया है। मामले में कोतवाली नगर में दो नामजद के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज करके मामले की विवेचना कर रही है। कौशलपुरी कालोनी फेस-2 थाना कैंट के रहने वाले रोशन लाल त्यागी एडवोकेट का आरोप है कि वकालत करने के लिए वे कचेहरी सिविल कोर्ट जा रहे थे। सिविल लाइन पेट्रोल पम्प के पास उन्हें पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। यह भी पढ़ें- टक्कर के बाद विवाद, रिपोर्ट दर्ज जब उन्होंने वाहन को रोकने की कोशिश किया तो वाहन चालक ने गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। जब यहां मौजूद लोगो ने उसे रोका तो वाहन का चालक व उस पर बैठा दूसरे व्यक्ति ने उनक...