रुडकी, मई 20 -- रुड़की, संवाददाता। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने पर मामला सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस बारे में नेहरू नगर निवासी सचिन मोहन शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर दी। बताया कि उन्होंने घर के बाहर गली में बाइक खड़ी की थी, वह बाहर आए तो बाइक मौके से गायब मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...