वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा
नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मोहन गार्डन पुलिस ने स्पोर्ट्स बाइक चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज उर्फ अजय के रूप में हुई है। सूरज सुल्तानपुरी थाने का घोषित अपराधी है। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली है। पुलिस जांच में सूरज के खिलाफ 25 केस दर्ज पाए गए हैं। उसके फरार साथी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ लुटेरा गिरफ्तारनई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। कीर्ति नगर पुलिस ने गश्त के दौरान एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से तमंचा तथा चार कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी पहले भी लूट के मामले व यूपी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में गुंडा एक्ट में जेल जा चुका है। पुलिस उससे पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.