मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कचहरी के पास से शातिर वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को धर दबोचा। उसके पास से चोरी की दो बाइक, 11 इंजन और अन्य पार्ट्स बरामद हुए। वाहन चुराकर उनके पार्ट्स काटकर बेचने का काम करते थे। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन में देर शाम प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कचहरी से एक बाइक चोर विंध्याचल के डेरवा गांव निवासी पवन कुमार विश्वकर्मा को धर दबोचा। उसके पास से एक चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि इनका एक गैंग है। जो वाहन चुराकर उनके पार्ट्स को बेचते हैं। पुलिस ने पकड़े गए पवन की निशानदेही पर गिरोह के सदस्य विंध्याचल के डेरवा निवासी महेश कुमार बिंद, गैपुरा निवासी रमेश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.