नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। मोबाइल लूटने और वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सरगना और उसके साथी के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सेक्टर-39 थाने के प्रभारी ने दोनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार वाहन चोर गिरोह का सरगना नौशाद उर्फ टोला अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करता था। गैंग का एक सदस्य विजय उर्फ भूरा भी है, जो हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है। पुलिस की जांच में सामने आया कि गैंग के बदमाश लोगों से मोबाइल छीनने और मोटरसाइकिल चोरी करने का काम करते थे। इन घटनाओं से लोगों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बन गया था। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद कीं। गैंग के खिलाफ पहले से हत्या, लूट, चोरी और आर्म्स ऐक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.