मथुरा, अप्रैल 1 -- चौमुहां। थाना जैंत पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और वाहन चोरों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा तैयार किए गए गैंग चार्ट को डीएम द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद यह कदम उठाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि वाहन चोर गिरोह के खिलाफ गैगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने को रिपोर्ट भेजी गयी थी। गैंग लीडर सुनील उर्फ जालिंदर उर्फ सुशील उर्फ जैसी निवासी विसावर, सादाबाद, हाथरस व उसके गिरोह के सक्रिय सदस्य खुशबू निवासी विसावर, सादाबाद, हाथरस के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय रहकर दुपहिया वाहनों की चोरी और अन्य आपराधिक वारदातों को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.