हापुड़, मार्च 24 -- कपूरपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को वाहन चोरी करने वाले गिराह के बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सदिंग्ध वाहनों व लोगों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का ईशारा किया तो बाइक लेकर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस पुछताछ में पता चला की तीनों बाल अपचारी हैं। उन्होंने क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की तीनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जांच रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...