वाहन चोर गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, चोरी की 17 बाइक बरामद
जमशेदपुर, अगस्त 27 -- गुड़ाबांदा पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चोरी की 17 मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में प्रभाष महाली, जयप्रकाश महाली उर्फ प्रकाश और सचिन महाली शामिल हैं। तीनों गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के चशोल हवेली डुगरीगोड़ा गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में संवाददाता सम्मेलन कर मामले की जानकारी दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जमशेदपुर समेत अलग-अलग जिलों के थाना क्षेत्रों में बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। सोमवार रात पुलिस एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ज्वालकट्टा स्थित हरिकीर्तन मंडप और मिलने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.