वाहन चोर गिरोह के अन्य सदस्य पकड़ से दूर
मिर्जापुर, मई 30 -- मिर्जापुर। जमालपुर पुलिस ने दो दिन पूर्व वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर आठ बाइक बरामद की, लेकिन गिरोह के अन्य तीन सदस्य अभी तक फरार हैं। पकड़ा गया सरगना और फरार तीनों सदस्य सभी बिहार के निवासी हैं। जो शादी समारोह में जाकर बाइक चुराते हैं। इसके बाद उनका नंबर प्लेट बदलकर ग्राहक को औने पौने दाम में बेचने का काम करते हैं। जमालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.