वाहन चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, आठ बाइकें बरामद
मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर। जमालपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना को बुधवार धर दबोचा। उसके पास चोरी की आठ बाइकें और तमंचा बरामद हुआ। पकड़ा गया सरगना बिहार का निवासी है, जबकि गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार हैं। शादी समारोह स्थल पर खड़ी बाइक को निशाना बनाते थे। एएसपी आपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि जमालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार मय हमराही संग गश्त पर निकले थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि शेरवां डोहरी बैंक तिराहे के पास एक व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पहुंची पुलिस ने चोरी की बाइक संग बिहार के कैमूर भभुआ के चांद थाना क्षेत्र के बेलाडीह निवासी नीतीश उर्फ राजा बिंद को धर दबोचा। यह भी पढ़ें- वाहन चोर गिरोह के आठ सदस्य चार चोरी के वाहनों के साथ बेतिया से गिरफ्तार उसके पास से तमंचा और कारतूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.