वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: चार आरोपी गिरफ्तार, 15 चोरी की बाइक बरामद
गौरीगंज, जुलाई 24 -- अमेठी, संवाददाता। अमेठी जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत गौरीगंज पुलिस, एसओजी व जामो पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर चोरी की 15 बाइकों (आठ सही व सात कटी हुई बाइकों के पुर्जे) के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। केस दर्जकर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। इस कार्रवाई पर एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में वाहन चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए एसपी सरवणन टी ने बताया कि आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान एसएचओ गौरीगंज रवि कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अनूप सिंह व जामो पुलिस की टीम ने दो बाइक पर सवार चार युवकों को रोककर पूछताछ की तो वे वाहनों के कागजात नहीं दिखा सके और दोनों बाइकें चोरी की निकलीं। जिसके बाद पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.