वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार बाइक बरामद
गया, जून 21 -- डेल्हा थाना पुलिस ने संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है। छापेमारी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को खरखुरा स्थित आरपीएफ बैरक के पास से एक बाइक चोरी हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक सदर-2 धर्मेंद्र भारती के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने बोधगया के दोमुहान इलाके से चोरी की बाइक के साथ रविराज कुमार को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी और बरामदगी गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर बोधगया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक अन्य चोरी की बाइक बरामद की गई। इसके बाद डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा तरवना इलाके में छापेमारी करते हुए गौरव मांझी के पास से सफेद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.