लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ, संवाददाता। थाना कैसरबाग पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सिद्घार्थ सिंह, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी का रहने वाला है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी समेत दो मोबाइल नंबर बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी चोरी की स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे चला रहा था। उसके खिलाफ पहले से कैसरबाग और गोमती नगर में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में शुभ्रांशु निवासी गोपाल खेड़ा, मोहनलालगंज की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया था। थाना कैसरबाग पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अन्य मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.