फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा एनआईटी टीम ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान संत नगर ओल्ड फरीदाबाद निवासी रवि के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जनवरी महीने में संजय कॉलोनी निवासी अनिल कुमार की बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद थाना मुजेसर में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सेक्टर-46 के खाली मैदान के पास से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए बाइक चोरी की थी। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...