देहरादून, अप्रैल 6 -- हरिद्वार। वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात नवोदय नगर चौक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुधांशु पुत्र परशुराम, निवासी मुकरपुर गुर्जर, थाना हीमपुर दीपा, जिला बिजनौर (हाल निवासी महादेवपुरम, रावली महदूद, सिडकुल) बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने दो अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर आईटीआई कॉलेज से पुलिस लाइन तिराहा मार्ग के पास से दो और बाइक...