जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर, संवाददाता। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से अब पुलिस और गहन पूछताछ की तैयारी में है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि आरोपी किसी बड़े वाहन चोर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इनके द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अब रिमांड लेकर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटेगी।सीतारामडेरा पुलिस ने कल्याणनगर निवासी रितेश कुमार और मोहित कुमार को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की थी। इनमें इंद्रानगर निवासी केदार कुमार साव की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.