वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
गंगापार, जून 3 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस ने बरदहा गांव के पास कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदातों में शामिल चार युवकों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन गाड़ियां भी बरामद की गई हैं। आरोपियों में रिशू मिश्रा पुत्र धुर्वेश मिश्रा निवासी भटेरवा, गोलू पटेल पुत्र अनिल पटेल, अभिजीत सिंह उर्फ छोटू पटेल पुत्र गौरीशंकर तथा कमल भारती उर्फ गोरे पुत्र लल्लू भारती निवासी कौवा गांव शामिल हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- 21 मुकदमों वाला वाहन चोर दबोचा, चार चोरी की बाइक बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.