वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए आरोपियों से दो बाइक बरामद
फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा एवीटीएस ने वाहन चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने 29 मई को थाना धौज में दर्ज बाइक चोरी के मामले की जांच के दौरान धौज की साहर काॅलोनी निवासी नसीम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आराेपी की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद की थी। एक अन्य मामले में अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने थाना मुजेसर में दर्ज बाइक चोरी के मामले में नूंह के मुढ़ीबास गांव निवासी मुकीम उर्फ कन्झा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए आरोपियों से दो बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.