अयोध्या, मार्च 29 -- अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर दो दोपहिया वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायत में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पातुपुर बल्लीपुर निवासी अधिवक्ता अर्जुन कुमार मिश्र ने शनिवार को विकास भवन के सामने से मोटर साइकिल और 28 फरवरी को पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देने आये गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित भोपतपुर डीह निवासी शिवम मिश्र ने साहबदीन सीताराम के सामने से स्कूटी गायब होने की शिकायत दी है। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...